कर्नाटक में सीआईडी ने पॉक्सो ऐक्ट के केस में येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर
सीआईडी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में पॉक्सो ऐक्ट के केस में आरोप पत्र दायर किया है। दरअसल, 17 वर्षीय लड़की की मां ने येदियुरप्पा पर बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। हालांकि, येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था।
read more at भाषा


