Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने ओलंपिक अयोग्यता के बाद मुझे फोन किया था पर मैंने बात नहीं की: विनेश फोगाट

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 2 October, 2024
ओलंपियन व कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने 'लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि पेरिस ओलंपिक्स में उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बात करने से मना कर दिया था क्योंकि उनसे कहा गया था कि वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होगा।