Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोटबंदी के चलते हुए नुकसान के कारण उधार नहीं चुका पाया: ₹60 करोड़ के लोन फ्रॉड पर राज कुंद्रा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 10 October 2025
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस को बताया है कि नोटबंदी के कारण उनके इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों के व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ। बकौल राज, बिज़नेस ठप होने के चलते वह ₹60 करोड़ का उधार नहीं चुका पाए। ऋण देने वाले कारोबारी की शिकायत पर शिल्पा-राज पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।