हरियाणा में सावित्री जिंदल सहित तीनों निर्दलीय नवनिर्वाचित विधायकों ने बीजेपी को दिया समर्थन
हरियाणा में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले तीनों नवनिर्वाचित विधायकों सावित्री जिंदल, राजेश जून और देवेंद्र कादियान ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है। जिंदल ने हिसार से, जून ने बहादुरगढ़ से और कादियान ने गन्नौर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। गौरतलब है, चुनाव में 48 सीट जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं।
read more at ABP न्यूज़


