Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र बढ़ाने संबंधी बिल की जांच कर रही समिति में है 1 महिला सदस्य

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 2 January 2022
महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करने संबंधी विधेयक की जांच जिस संसदीय समिति को सौंपी गई है उसमें सिर्फ 1 महिला और 30 पुरुष सदस्य हैं। टीएमसी सांसद सुष्मिता देव समिति की एकमात्र महिला सदस्य हैं और इसका नेतृत्व बीजेपी नेता विनय सहस्रबुद्धे कर रहे हैं। बकौल सुष्मिता देव, "काश समिति में और महिला सांसद होतीं।"