Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आइंस्टीन का युद्ध-विरोधी पत्र हो रहा नीलाम, परमाणु बम को बताया था सबसे बड़ी गलती

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 22 June, 2025
प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 1952 में लिखा एक पत्र नीलाम होने जा रहा है जिसमें उन्होंने परमाणु बम को सबसे बड़ी गलती बताया है। इस पत्र की नीलामी बोनहम्स नामक नीलामीघर द्वारा आयोजित की जा रही है जिसकी बोली 24 जून तक लग सकती है। बकौल नीलामीकर्ता, यह पत्र ₹86 लाख से ₹1 करोड़ के बीच बिक सकता है।