Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बाल नोचकर खाने की आदत बनी जानलेवा, युवती के पेट से निकला आधा किलो का गुच्छा

short by मनीष झा / on Sunday, 20 July, 2025
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक युवती के पेट से आधा किलो का बालों का गुच्छा (1.5 फीट लंबा) निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार थी और उसे बाल खाने की आदत लग गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, युवती अपनी मां और बहनों के भी बाल नोचकर खा जाती थी।