Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीनी पर हाहाकार के बीच सरकार का बड़ा कदम, गेहूं के आटे, मैदा और सूजी के निर्यात से हटाई रोक

short by Tanya Jha / on Tuesday, 25 August, 2026
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने गेहूं और उससे बने उत्पादों जैसे आटा, मैदा और सूजी (रवा) के निर्यात पर लगी रोक तुरंत प्रभाव से हटा दी है। इनकी निर्यात नीति को 'प्रतिबंधित' से बदलकर 'मुक्त' कर दिया गया है। गौरतलब है कि भारत ने 2022 में गेहूं के निर्यात पर बैन लगाया था।