Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी लगाएंगे सहारा का बेड़ा पार! 88 प्रॉपर्टीज़ खरीदकर लौटाएंगे निवेशकों का फंसा हुआ पैसा

short by Aakanksha / on Wednesday, 15 October 2025
सहारा समूह की कंपनी सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी 88 संपत्तियां अदाणी प्रॉपर्टीज़ को बेचने की अनुमति मांगी है। बकौल रिपोर्ट्स, जिन संपत्तियों को बेचे जाने की बात कही गई है उनकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख करोड़ से ज़्यादा है। वहीं, इस रकम का इस्तेमाल सहारा अपने पुराने बकायों और निवेशकों का पैसा लौटाने में करेगा।