Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

32 वर्ष की उम्र में 'विश्व विजेता' सिकंदर की हो गई थी मौत, कारण आज भी है रहस्य

short by रघुवर झा / on Friday, 20 September 2024
दुनिया पर राज करने वाले शहंशाहों में से एक 'विश्व विजेता' सिकंदर की मौत 32 वर्ष की उम्र में 323 ईसा पूर्व में बेबीलोन (वर्तमान में इराक) में हो गई थी। सिकंदर की मौत का कारण आज भी रहस्य है। इतिहासकारों के मुताबिक, सिकंदर की मौत किस वजह से हुई थी इसकी पुख्ता जानकारी इतिहास में नहीं मिली है।