Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चैंपियन पैरेंट के खूबसूरत शब्द: गुकेश के पिता का वीडियो शेयर कर अनुष्का शर्मा

short by रघुवर झा / on Sunday, 15 December 2024
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2024 जीतने वाले ग्रैंडमास्टर गुकेश डी के पिता डॉ. रजनीकांत का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "चैंपियन पैरेंट के खूबसूरत शब्द।" वीडियो में गुकेश के पिता कह रहे हैं, "बलिदान एक बड़ा शब्द है। अगर बच्चे किसी चीज़ में प्रतिभाशाली हैं तो उन्हें कुछ देना माता-पिता का कर्तव्य है।"