Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 जुलाई से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून: केंद्रीय कानून मंत्री

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 17 June, 2024
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को कहा कि 3 नए आपराधिक कानून 'भारतीय न्याय संहिता', 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' और 'भारतीय साक्ष्य अधिनियम' एक जुलाई 2024 से लागू होंगे। उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों के लिए सभी राज्यों में प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। ये कानून 25 दिसंबर 2023 को अधिसूचित किए गए थे।
read more at ABP न्यूज़