उदयपुर में ज़िला प्रशासन ने आज के लिए कर्फ्यू में दी 10-घंटे की ढील
उदयपुर (राजस्थान) में दो लोगों द्वारा दर्जी कन्हैया लाल की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद लागू किए गए कर्फ्यू में ज़िला प्रशासन ने रविवार के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 10-घंटे की ढील दी है। हालांकि, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक जारी रहेगी। इससे पहले शनिवार को कर्फ्यू में 4-घंटे की ढील दी गई थी।
read more at ABP न्यूज़


