महिला शिक्षा पर प्रतिबंध को लेकर अफगानिस्तान में पुरुष छात्रों ने कक्षाओं का किया बहिष्कार
अफगानिस्तान में पुरुष छात्रों ने तालिबान द्वारा महिलाओं को यूनिवर्सिटी जाने से रोकने के फैसले के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। टोलो न्यूज़ ने एक छात्र के हवाले से लिखा, "प्रतिबंध हटने तक हम कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखेंगे।"
काबुल विश्वविद्यालय के कई लेक्चरर ने भी तालिबान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।
read more at abp न्यूज़


