Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मतदान के बाद क्यों लगाई जाती है स्याही और इसमें कौनसा केमिकल होता है इस्तेमाल?

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 5 February, 2025
मतदान के बाद उंगली पर लगाई जाने वाली नीले रंग की स्याही लंबे समय तक छूटती नहीं है। इससे पुष्टि होती है कि मतदाता ने वोट डाल दिया है और फर्ज़ी वोटरों से बचा जा सकता है। इस स्याही में सिल्वर नाइट्रेट केमिकल का इस्तेमाल होता है जो त्वचा के संपर्क में आने के बाद और गहरा हो जाता है।