नाडा ने डोप टेस्ट में विफल रहने पर भारतीय धाविका दीपांशी को किया सस्पेंड
नैशनल ऐंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वालीं भारत की शीर्ष महिला 400 मीटर धाविका दीपांशी को डोप टेस्ट में विफल होने के चलते निलंबित कर दिया है। दीपांशी ने राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 52.01 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया था।
read more at भाषा


