Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस ने तोड़ा NDA से नाता, कहा- जहां सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे

short by अपर्णा / on Monday, 14 April, 2025
आरएलजेपी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना में अंबेडकर जयंती समारोह में एनडीए से गठबंधन तोड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोमवार को कहा, "मैं खुले मंच से घोषणा करता हूं कि आज से हमारा एनडीए से कोई संबंध नहीं है। विधानसभा चुनाव में जहां हमें सम्मान मिलेगा, उस गठबंधन में हम लोग जाएंगे।"