शार्दुल ठाकुर की लंदन में हुई पैर की सर्जरी, 3 महीने के लिए क्रिकेट से हुए दूर
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर के पैर (टखना) की बुधवार को लंदन में सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद 32 वर्षीय शार्दुल 3 माह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और अगले रणजी सीज़न तक उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। इससे पहले 2019 में भी शार्दुल को इस समस्या के चलते सर्जरी करानी पड़ी थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


