Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन के लोअर बर्थ पर पान रखकर कत्था-चूना लगाता रहा शख्स, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

short by शुभम श्रीवास्तव / on Saturday, 17 October, 2026
मुंबई-छत्तीसगढ़ जा रही ट्रेन के 3AC कोच में एक पानवाले का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। वह लोअर बर्थ पर कपड़ा बिछाकर यात्रियों के लिए 20-25 पान पर चूना-कत्था लगा रहा था। वीडियो सामने आने पर लोगों ने ट्रेन में खाने-पीने की चीज़ें बनाने से स्वच्छता पर पड़ने वाले असर और आरक्षित कोच में अनधिकृत बिक्री को लेकर सवाल उठाए।