Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कबूतरों को उड़ाकर बंद पड़े घरों की रेकी कर चोर ने बेंगलुरु में की 50 घरों में लूटपाट

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 9 October, 2024
बेंगलुरु में कबूतरों का इस्तेमाल कर बंद घरों की रेकी करने और फिर लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने 38-वर्षीय मंजूनाथ उर्फ परिवाला मांजा को गिरफ्तार किया है। चोरी की 50 घटनाओं में शामिल मंजूनाथ कबूतरों को उड़ाता था जो बहुमंज़िला इमारतों में बैठ जाते थे। इसके बाद वह उन्हें पकड़ने के नाम पर घरों में घुस जाता था।
read more at Hindustan Times