खराब हेयरकट के लिए 5-स्टार होटल आईटीसी मौर्या को दिया गया मॉडल को ₹2 करोड़ देने का आदेश
कंज़्यूमर फोरम ने 5-स्टार होटल आईटीसी मौर्या (दिल्ली) को एक महिला मॉडल को ₹2-करोड़ का भुगतान करने का आदेश दिया जिसे 2018 में होटल के सलून में बुरा हेयरकट दिया गया था। मॉडल के बाल ज़्यादा काट दिए गए थे और फॉलो-अप ट्रीटमेंट के दौरान उनके सिर की चमड़ी जल गई थी। बकौल कोर्ट, "इससे मॉडल को...काम का नुकसान हुआ।"
read more at अमर उजाला


