खराब आईपैड देने के लिए एमेज़ॉन को कर्नाटक के व्यक्ति को ₹94,000 देने का आदेश
कर्नाटक में एक उपभोक्ता अदालत ने खराब एप्पल पेंसिल व आईपैड देने को लेकर हाल ही में एमेज़ॉन को एक व्यक्ति को ₹94,314 देने का आदेश दिया। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के आकाश दुबे ने 2019 में एमेज़ॉन से ₹71,915 मूल्य का आईपैड (11 इंच, 64 जीबी) और ₹9,399 का पेंसिल (सेकेंड जेनरेशन) ऑर्डर किया था।


