दो विदेशी महिलाओं ने 59 बार कीं मुंबई व बेंगलुरु की यात्रा; ₹75 करोड़ के ड्रग्स संग पकड़ी गईं
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 31 व 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से ज़्यादा एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार किया गया है जिसकी कीमत ₹75 करोड़ है। इसे कर्नाटक की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स ज़ब्ती बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पिछले साल में मुंबई की 37 और बेंगलुरु की 22 यात्राएं कीं।
read more at Times Now


