सरकार ने वित्त वर्ष 2024 में क्रिप्टो से ₹437.43 करोड़ टैक्स वसूला
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में क्रिप्टोकरेंसी और वर्चुअल डिजिटल असेट्स (VDA) पर इनकम टैक्स के रूप में ₹437.43 करोड़ इकट्ठा किए गए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा ₹269.09 करोड़ था। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी पकड़ने के लिए डेटा एनालिटिक्स टूल्स का इस्तेमाल हो रहा है।
read more at News18 हिंदी


