इंसानी मल से वैज्ञानिक बना रहे हैं 42% ज़्यादा मज़बूत कंक्रीट
भारत के वैज्ञानिकों ने मानव मल से बने बायोचार का इस्तेमाल कर मज़बूत कंक्रीट तैयार किया है। मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के शोधकर्ताओं ने सीमेंट के 5%, 10% और 15% हिस्से की जगह बायोचार मिलाया। 91 दिनों बाद 10% बायोचार वाले कंक्रीट की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ यानी दबाव सहने की क्षमता 21% और फ्लेक्सुरल स्ट्रेंथ यानी मुड़ने की क्षमता 42% तक बढ़ी।
read more at Nature


