Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले रणनीतिक साझेदारी संधि के लिए रूस पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति

short by रघुवर झा / on Friday, 17 January, 2025
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान शुक्रवार को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि' के लिए मॉस्को (रूस) पहुंचे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मसूद पेज़ेश्कियान संधि पर दस्तखत करेंगे जिसमें व्यापार, सैन्य सहयोग, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल हैं।