झारखंड में एमएस धोनी को घर का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने को लेकर सरकार दे सकती है नोटिस
झारखंड में पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी के हरमू (रांची) स्थित आवास में पैथोलॉजी सेंटर लैब खोलने की तैयारी की सूचना पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने जांच बिठा दी है। मामले को लेकर राज्य आवास बोर्ड धोनी को नोटिस भेज सकती है। बकौल बोर्ड, खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर धोनी को आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराया गया था।
read more at LatestLY


