एमी अवॉर्ड्स 2025 में किसने जीता कौनसा अवॉर्ड?
एमी अवॉर्ड्स-2025 में 'द पिट' को बेस्ट ड्रामा सीरीज़, 'द स्टूडियो' को बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ और 'एडोलेसेंस' को बेस्ट एंथोलॉजी सीरीज़ का अवॉर्ड मिला है। वहीं, ड्रामा सीरीज़ में 'द पिट' के लिए बेस्ट ऐक्टर नोआ वाइली और बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड 'सेवरेंस' के लिए ब्रिट लोवर को मिला। सेथ रोगन को कॉमेडी सीरीज़ में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला।
read more at Hindustan Times


