Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में आई फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने जारी किए हैं कौन-कौनसे दिशा-निर्देश?

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 28 July, 2023
राजस्थान में कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू) के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके बचाव के लिए लोगों को नियमित तौर पर हाथों को साबुन से धोना चाहिए। संक्रमित लोगों को अपना तौलिया, रुमाल, तकिया व चादर आदि किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करने की सलाह दी गई है।