HDFC बैंक का शेयर आज करीब 3% चढ़ा, ₹36,360 करोड़ बढ़ा बाज़ार मूल्यांकन
एचडीएफसी बैंक का शेयर सोमवार को करीब 3% की तेज़ी के साथ बीएसई पर ₹1728.80 पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ने की खबर से बैंक के शेयर में तेज़ी आई है। शेयर में तेज़ी आने से बैंक का बाज़ार मूल्यांकन ₹36,360.66 करोड़ बढ़कर ₹13,19,208.95 करोड़ हो गया।
read more at लेटेस्टली


