Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

J&K के सीएम उमर अब्दुल्ला ने छोड़ी बडगाम विधानसभा सीट, गांदरबल से बने रहेंगे विधायक

short by मनीष झा / on Monday, 21 October, 2024
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट छोड़ दी है जबकि वह गांदरबल विधानसभा सीट से विधायक बने रहेंगे। दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
read more at भाषा