उमरान तूफान है: एसआरएच पेसर द्वारा जीटी के खिलाफ 5-विकेट लेने के बाद पी. चिदंबरम
आईपीएल-2022 में बुधवार को एसआरएच पेसर उमरान मलिक द्वारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 5-विकेट लेने के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मलिक को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह देने की बात कही। उन्होंने कहा, "उमरान...तूफान है जो अपने सामने आने वाली हर चीज़ उड़ा देता है।" बकौल चिदंबरम, बीसीसीआई को मलिक को एक खास कोच देना चाहिए।
read more at Cric Tracker हिंदी


