यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लगी आग, 35 लोग झुलसे
उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान आग लगने से कम-से-कम 35 लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने बताया है कि घटना के वक्त पंडाल में करीब 150 लोग मौजूद थे। वहीं, घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 20 लोगों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


