दुबई से लौटे शख्स के पास से दिल्ली एयरपोर्ट पर बरामद की गई ₹28 करोड़ की 7 लग्ज़री घड़ियां
सीमा शुल्क विभाग ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहे एक भारतीय के पास से लग्ज़री ब्रैंड्स की 7 घड़ियां ज़ब्त कीं जिनकी कीमत ₹28 करोड़ से अधिक है। सीमा शुल्क विभाग ने आरोपी के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया है। इन घड़ियों में सिर्फ जेकब ऐंड कंपनी की एक घड़ी की कीमत ₹27 करोड़ है।
read more at लेटेस्टली


