आज़ादी के समय सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक रहे 'सेंगोल' को नए संसद भवन में मिलेगी जगह
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि अंग्रेज़ों से आज़ादी के समय सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक रहे 'सेंगोल' को नए संसद भवन में जगह दी जाएगी। बकौल शाह, जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 की रात को अपने निवास पर तमिलनाडु से आया 'सेंगोल' स्वीकार कर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया एक प्रकार से पूरी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


