तलपड़े के फेक अकाउंट से कृति को कहा गया 'देश की अगली मधुबाला', उन्होंने सच मानकर दिया जवाब
ऐक्टर श्रेयस तलपड़े ने ट्विटर पर मंगलवार को उनके नाम से बने फेक अकाउंट से एक ट्वीट किए जाने को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन से माफी मांगी। दरअसल, फेक ट्वीट में फिल्म 'शहज़ादा' के लिए कृति को 'देश की अगली मधुबाला' कहा गया था जिसे सच मानकर उन्होंने लिखा, "मधुबाला की बराबरी नहीं कर सकती लेकिन तारीफ के लिए शुक्रिया।"
read more at Hindustan Times


