Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फैन के साइट स्क्रीन एरिया में खड़े रहने पर रोहित शर्मा को आया गुस्सा, कहा- हटा उसको

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 11 March, 2023
अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी के दौरान साइट स्क्रीन एरिया में फैन के खड़े रहने से नाराज़ हो गए। रोहित का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फैन को साइट स्क्रीन एरिया से हटाने के लिए चिल्लाकर 'हटा उसको' कहते दिखे। यह वाकया छठे ओवर में हुआ।