दिल्ली-एनसीआर व उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नेपाल में था भूकंप का केंद्र
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार दोपहर 1:30 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केंद्र नेपाल में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है, इससे पहले 22 जनवरी को पिथौरागढ़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
read more at जनसत्ता


