अरुणाचल वेस्ट से बीजेपी के किरण रिजिजू ने हासिल की जीत
लोकसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल वेस्ट सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जीत हासिल की है। किरण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नबाम तुकी को 96,000 से अधिक वोटों से हराया है। किरण ने जीत के बाद अरुणाचल प्रदेश के लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
read more at X


