केजरीवाल की गिरफ्तारी से AAP के सामने नेतृत्व का संकट
आबकारी नीति से जुड़े मामले में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी दोहरे संकट से घिर गई है। न सिर्फ आप बल्कि दिल्ली सरकार के सामने भी नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कैबिनेट मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
read more at Times Now Navbharat


