अपराधियों की पहचान की प्रक्रिया से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से हुआ पारित
लोकसभा के बाद बुधवार को राज्यसभा से भी आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित हो गया। इस विधेयक से पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों व अपराधियों के फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैन व बायोलॉजिकल सैंपल संग्रह कर उनके विश्लेषण की अनुमति मिलेगी। प्रावधान के मुताबिक अपराधियों के इस डेटा को 75 साल तक रखा जा सकता है।
read more at ABP न्यूज़


