प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने पति के लिए लिखा पोस्ट, कहा- आपको सबसे प्यारा पिता बनते देखा
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपने पति गौतम किचलु को प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी देखभाल करने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, "मॉर्निंग सिकनेस के चलते हर रात...मेरे साथ जागने के लिए धन्यवाद।" बकौल ऐक्ट्रेस, "पिछले 8-महीनों में मैंने...आपको सबसे प्यारा पिता बनते हुए देखा...भाग्यशाली हूं...हमारे बच्चे के पास एक ऐसा पिता होगा जो...उससे बेहद प्यार करता है।"
read more at ABP न्यूज़


