कौन हैं फ्रांस के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए गैब्रियल एटल?
फ्रांस में प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए 34-वर्षीय शिक्षा मंत्री गैब्रियल एटल देश के सबसे युवा और खुले तौर पर खुद को समलैंगिक बताने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी एटल 17 साल की उम्र में सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हुए थे। हालिया ओपिनियन पोल में वह फ्रांस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे।


