पीएम मोदी ने राजस्थान में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवज़े का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरतपुर (राजस्थान) में जयपुर-आगरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना पर शोक जताया है।
read more at News18 हिंदी


