राजस्थान में ट्रक की टक्कर से पलटी जीप, 7 लोगों की हुई मौत व 8 लोग घायल
पुलिस ने बताया कि डूंगरपुर (राजस्थान) में रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से जीप सड़क पर पलट गई जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, जीप सवार लोग मज़दूरी के लिए गुजरात जा रहे थे और ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ।
read more at दिप्रिंट


