पूर्व पाक पीएम की गिरफ्तारी के बाद आर्मी कमांडर के घर में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को लाहौर में सेना के कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय पर भी हमला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदर्शनों के मद्देनज़र पाकिस्तान पुलिस ने इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी है।
read more at हिन्दुस्तान


