हम टिप्पणी नहीं करेंगे: मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी के बयान पर चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने मुसलमानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से जुड़े सवालों पर कहा है, "हम टिप्पणी नहीं करेंगे।" प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा था, "जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। ये (कांग्रेस नेता) संपत्ति इकट्ठा कर ज़्यादा बच्चों वालों और घुसपैठियों में बांटेंगे।"


