Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मछली पकड़ने के दौरान बिहार के रक्सौल में बच्चों को तालाब से मिले 4 देसी बम, एक बम फटा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 7 May 2023
बिहार के रक्सौल में शनिवार को पंटोका गांव में मछली पकड़ने के दौरान कुछ बच्चों को एक तालाब से 4 देसी बम मिले। बमों को पानी से निकालने के बाद एक बम में विस्फोट हो गया था। वहीं, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मामले की जानकारी दी है और बम को निष्क्रिय करने के लिए टीम बुलाई गई है।