Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवाज़ शरीफ 21 अक्टूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटेंगे: पूर्व पाकिस्तानी पीएम शहबाज़

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 12 September, 2023
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बताया है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज़ शरीफ आगामी 21 अक्टूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटेंगे और आगामी चुनाव में पार्टी के राजनीतिक कैंपेन का नेतृत्व करेंगे। 73-वर्षीय नवाज़ लंदन में नवंबर 2019 से स्व-घोषित निर्वासन में रह रहे हैं। बकौल शहबाज़, नवाज़ का भव्य स्वागत किया जाएगा।
read more at Hindustan Times