Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूट्यूबर ने वृन्दावन के निधिवन में मान्यता के खिलाफ रात में बनाया वीडियो, किया गया अरेस्ट

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 15 November 2021
पुलिस ने वृन्दावन (मथुरा) में 'निधिवन राज' के अंदर वीडियो बनाने के आरोप में यूट्यूबर गौरव शर्मा को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मान्यता के अनुसार, निधिवन राज में भगवान कृष्ण और राधा रात के समय 'रासलीला' करते हैं और उस दौरान किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं होती। पुलिस गौरव के साथियों को तलाश रही है।
read more at Times Now